पुलिस का साइबर अलर्ट मिशन : डिजिटल ठगों का खेल खत्म ! कोतरारोड कॉलेज में पुलिस ने खोले साइबर फ्रॉड के राज, छात्रों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा के स्मार्ट तरीके, रायगढ़ में डीएसपी ने छात्रों को दिए ठगी से बचने के शक्तिशाली मंत्र.

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को शासकीय महाविद्यालय कोतरारोड में साइबर सेल द्वारा साइबर वॉलिंटियर्स के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकगण को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की नई-नई तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, नकली मेट्रो-मिनी साइट्स और अन्य प्रकार की ऑनलाइन ठगी के तरीकों को उदाहरण सहित समझाते हुए बताया कि साइबर अपराध रोकथाम का सबसे प्रभावी साधन जागरूकता ही है।

Related posts