रायपुर में पुलिस का मेगा ऑपरेशन : फुल-स्केल छापेमारी ! हत्या–बलात्कार सहित गंभीर मामलों के फरार आरोपी दबोचे गए, कातिलों से धोखाधड़ी तक 275 वारंटी एक ही दिन में गिरफ्तार.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में दिनांक 21 नवंबर 2025 को समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं  नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

विशेष अभियान कार्यवाही के विगत 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थानों के हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के कुल 275 स्थायी वारंट एवं अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कुल तामिल 275 स्थाई/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों में कुछ वारंटियों को महाराष्ट्र, उड़ीसा एवं मध्यप्रदेश सहित सरहदी जिलों से गिरफ्तार किया गया है।

Related posts