CG Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS अधिकारियों के विभाग बदले, कई को मिली नई जिम्मेदारी…देखें पूरी सूची…!

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए प्रदेश के कुल 13 आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। यह बदलाव शासन की प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, विभिन्न विभागों में कार्य गति तेज करने और विकास कार्यों को त्वरित रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी इस आदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, खाद्य एवं ग्रामोद्योग, महिला एवं बाल विकास, नगर प्रशासन, आबकारी, आपदा प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किए गए। कई अधिकारियों को अस्थायी रूप से प्रमुख पदों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Related posts