अपराध समाचार : साप्ताहिक बाजार से मिनटों में उड़ाई बाइक, चोरी की बाइक बेचने निकला चोर, पुलिस ने घेराबंदी कर रंगेहाथ पकड़ा ! कुछ ही दिनों में चोर पहुंचा सलाखों के पीछे !

मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16 नवंबर 2025 को प्रार्थी सिलबियुस केरकेट्टा उम्र 42 वर्ष निवासी सरईटोला चट्टीढाब थाना बागबहार जिला जशपुर ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि  दिनांक 11 नवंबर 2025 को दोपहर करीबन 01:00 बजे वह अपने होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक CG13BD0787 से साप्ताहिक बाजार करने लुडेग गया था, जहाँ साप्ताहिक बाजार में अपनी मोटर सायकल को रोड़ के किनारे खड़ा कर, सामान खरीदने बाजार गया था। करीबन आधा घंटे के बाद वह अपनी मोटर सायकल के पास आया तो, पाया कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी मोटर सायकल चोरी कर ले गया था, आस पास ढूंढा कहीं पता नहीं चला।

रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा थाना पत्थलगांव में चोरी के लिए बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम कर जांच विवेचना में लिया गया था व मोटर साइकल की पता साजी की जा रही थी।

पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम दिवानपुर नट पारा का मंटू नट के पास एक होण्डा साईन मोटर सायकल है, जिसे कि वह बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर थाना पत्थलगांव की पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, संदेही मन्टु नट की खोज बीन की जाने लगी। इसी दौरान संदेही मंटू नट, पत्थलगांव क्षेत्र में ही चोरी की होण्डा साईन मोटर सायकल में घूमता पाया गया, जिसे जिसे कि पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मंटु कुमार नट के द्वारा मोटर सायकल को साप्ताहिक बाजार लुडेग से चोरी करना स्वीकार करने पर, उसके कब्जे से चोरी की होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 बीडी 0787 को पुलिस के द्वारा जप्त किया गया तथा आरोपी आरोपी मंटु कुमार नट के कब्जे से मोटर सायकल चालु एवं बंद करने में प्रयुक्त एक लोहे का चाकु नुमा टुल्स को, जिसे वह मोटर सायकल को चोरी करने में उपयोग करता था, को भी जप्त किया गया।

प्रकरण के आरोपी मंटू कुमार नट उम्र 31 वर्ष, निवासी दीवानपुर नटपारा, थाना पत्थलगांव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही व चोरी की मोटर सायकल सहित आरोपी की गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक हरिराम टंडन, आरक्षक राजेन्द्र रात्रे, आरक्षक पदुम वर्मा, आरक्षक आशीषन टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts