अपराध समाचार : चापड़ से हमला कर मोबाइल-नकदी लूटी ! रात में होटल बंद करते ही हमला, रायपुर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

प्रार्थी जनक यादव ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि थाना उरला क्षेत्र में सोनी प्लाई वुड के पास छोटा सा होटल गुमटी चलाता है, दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को रात्रि 10:15 बजे होटल बंद करके अपने साथियों के साथ घर जाने के लिए निकल ही रहे थे कि उसी समय एक मोटर सायकल में तीन अज्ञात व्यक्ति आये जिसमें से एक व्यक्ति ने सिगरेट मांगा उसे मैंने सिगरेट दिया और उसने सिगरेट का पैसा दिया। हम लोग दुकान बंद कर पर जाने लगे तभी उसने बीरगांव के सुरज नाम के व्यक्ति को जानते हो कह कर पुछा तो प्रार्थी द्वारा नहीं जानता हूँ, कहने पर तुम बीरगाँव के हो और उसको नहीं जानते हो कहकर गाली-गलौज करने लगा। जिसे प्रार्थी मना किया ती वह वह नहीं माना और उसके साथ आये दो और व्यकि ने तुम नाम नहीं बता रहे कह कर तीनों ने एक राय होकर माँ – बहन की गद़ी-गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दिये और जो व्यक्ति सिगरेट लिया था, उसने प्रार्थी को लोहे के चापड़ से उसके दाहिने कंघा के पास मार कर चोट पहुंचाया है, जिससे उसके दाहिने कंधा के पास चोट आकर खून निकलने लगा और वह उस प्रार्थी के मोबाइल वन प्लस नगदी रकम करीबन 3000/- रूपये दो नग एटीएम कार्ड एवं आधार कार्ड को छीन कर/झपट कर भाग गए।

उसने जब शोर मचाया तो उसका कर्मचारी बबलू तावी और घर जा रहे उसका भाई संदीप यादव एवं उसके साथी सूरज वर्मा वहां आए,  उनका मोटर सायकल का नंबर नहीं देख पाया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार/तकनीकि साक्ष्य के आधार पर आरोपियों का पता तलाश किया गया, आरोपी विरेन्द्र निर्मलकर तर्फ बेन्जी उर्फ गोलू पिता नरोत्तम निर्मलकर उम्र 25 वर्ष ग्राम तुलसी बिजली आफिस कालोनी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायुपर, 02 महेश्वर निर्मलकर पिता सुरेश निर्मकर उम्र 20 वर्ष साकिन रामकुण्ड बगीचापारा थाना आजाद चौक रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ में आरोपी विरेंद्र निर्मलकर, महेश्वर निर्मलकर एवं लक्ष्मीनारायण उर्फ भोला तीनों मिल कर घटना घटित करना स्वीकार किये। आरोपियों से छिने गये मोबाईल वन प्लस एवं पर्स में रखे में दो नग एटीएम कार्ड एवं आधार कार्ड को जप्त किया गया।  आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। लक्ष्मी उर्फ भोला वर्तमान में थाना तिल्दा के प्रकरण में जेल में निरुद्ध है।

01 विरेन्द्र निर्मलकर तर्फ बेन्जी उर्फ गोलू पिता नरोत्तम निर्मलकर उम्र 25 वर्ष ग्राम तुलसी बिजली आफिस कालोनी चाना तिल्दा नेवरा जिला रायुपर.

02 महेश्वर निर्मलकर पिता सुरेश निर्मकर उम्र 20 वर्ष साकिन रामकुण्ड बगीचापारा थाना आजाद चौक रायपुर.

बरामद सम्पत्ति – मोबाईल वन प्लस एवं पर्स में रखे में दो नग एटीएम कार्ड एवं आधार कार्ड.

Related posts