हिन्दू एकता का विराट प्रदर्शन : जय श्रीराम के नारों से गूंजा अञ्चल, विशाल हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, दोकड़ा में ऐतिहासिक सम्मेलन ने रचा नया अध्याय.

नगर में रविवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। पूरे नगर में धर्म, संस्कृति और एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनारायण साहू प्रान्त संगठन मंत्री, विद्या भारती शिशु मंदिर रहे। उनके आगमन पर आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

सम्मेलन का शुभारंभ शिशु मंदिर परिसर से भव्य रैली के रूप में हुआ। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दोकड़ा बस स्टैंड पहुंची और वहां से पुनः नगर के सभी मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस शिशु मंदिर प्रांगण में पहुंची। रैली के दौरान जय श्री राम”, भारत माता की जय” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

रैली के पश्चात शिशु मंदिर प्रांगण में विशाल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान श्रीराम के चित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने एक स्वर में सहभागिता की, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।इस अवसर पर आदिवासी नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

Related posts