वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में गौठान मेला का हुआ आयोजन : गौठान मेला का उद्देश्य जनसामान्य को गौठान तथा वहां संचालित आर्थिक गतिविधियों से अवगत कराना – कलेक्टर

Advertisements
Advertisements

गौठान मेला में नागरिकों ने गौठान में संचालित हो रहे आर्थिक गतिविधियों को करीब से जाना

वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए बना आर्थिक स्वावलंबन का केन्द्र

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और रोजगार के अवसर विकसित करना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव

जिले के राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा स्थित वृंदावन गौठान को प्रदेश में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में पहचाना जा रहा है। लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में फैले गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं औद्योगिक कार्य में संलग्न हो कर उद्योगों की ओर रूख कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा गौठान से लोगों को जोडऩे के लिए जिले के सभी गौठानों में गौठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अंजोरा स्थित वृंदावन आदर्श गौठान में गौठान मेला का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ग्राम अंजोरा स्थित वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के गौठान मेला में शामिल हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदलियार उपस्थित थे। उन्होंने गौठान मेला में लगाए हुए स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा संचालित वृंदावन रसोई में चाय पी और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि गौठान में लोगों को जोडऩे के लिए गौठान मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क है। यहां लगभग 100 महिलाओं को गुलाल सहित अन्य सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। अब ये महिलाएं उत्पाद तैयार कर रही है। इसके लिए श्री गणेशा गुलाल इंडस्ट्री से ओएमयू भी हुआ है। उन्होंने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और रोजगार के अवसर विकसित करना है। साथ ही गौठान महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन का भी केन्द्र है। उन्होंने कहा कि गौठान में मवेशियों का ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है। गौठान मेला का उद्देश्य जनसामान्य गौठान से जुड़े और यहां आकर विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो। जिससे अन्य क्षेत्र की महिलाएं यहां की महिलाओं के कार्य को देखकर प्रेरित हो।

वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में गौठान मेला का आयोजन-

गौठान मेला में राजनांदगांव विकासखंड के सभी स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों का स्टॉल लगाया गया था। मेला घुमने शहर तथा अन्य विकासखंड के नागरिक यहां पहुंचे। गौठान मेला में ग्रामीण मंडई की तर्ज पर झूला और विभिन्न सामाग्री के विक्रय के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे। समूह की महिलाओं द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल में नागरिकों ने विशेष रूचि दिखाई। इसके साथ ही कृषि विभाग, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशु पालन विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। राजीव युवा मितान क्लब द्वारा गौठान स्थित खेल मैदान में फूटबाल मैच का आयोजन किया गया। मेला घुमने आए नागरिकों ने रोमांचक फूटबाल मैच का आनंद लिया।

वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्वसहायता समूह की महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से स्वावलंबी-

वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्वसहायता समूह की महिलाएं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही है। महिलाएं रोली, कुमकुम, गोपी गुरूचंदन, गुलाल का निर्माण कर रही है। इसके लिए गौठान में मशीनरी स्थापित किया गया है। इसके साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठान में मशरूम उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, बाड़ी, मछली पालन, पौध रोपण जैसे कार्यों में जुड़कर रोजगार प्राप्त कर रही है। गौठान में केला, आम, कटहल, नीबू, पपीता, नारियल, जाम सहित अन्य पौधे लगाए गए है। जिसमें मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजनांतर्गत प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की राशि प्राप्त होगी। गौठान मेला में जनपद सीईओ राजनांदगांव श्री एसके ओझा, उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे, उप संचालक पशुधन विकास डॉ. राजीव देवरस सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!