सामान लेने दुकान गई नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.
नाबालिग द्वारा मोबाईल नम्बर देने से मना करने पर आरोपी द्वारा घटना को दिया गया अंजाम.
गिरफ्तार आरोपी – अनुराग जायसवाल पिता राजेन्द्र जायसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी सेमरा (चपोरा) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.
बिलासपुर : नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मोबाइल नंबर देने से मना करने पर आरोपी द्वारा जबरदस्ती छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए फरार आरोपी को दबिश देकर पकड़ा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बालिकाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
दिनाँक 14 फरवरी 2026 को ग्राम मरहीकॉपा थाना कोटा निवासी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पीड़िता अपने मौसी के घर ग्राम सेमरा आई थी, जहाँ से किराना दुकान सामान लेने गई थी। दुकान से वापस आते समय सेमरा के रहने वाला अनुराग जायसवाल पीड़िता से मोबाईल नम्बर माँगा, पीड़िता के द्वारा मोबाईल नम्बर देने से मना करने पर आरोपी अनुराग जायसवाल द्वारा जबरदस्ती पीड़िता का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा, पीड़िता के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी वहाँ से भाग गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, आरोपी घटना दिनाँक से अपने घर से फरार था, आरोपी के वापस घर आने की सूचना पर आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह, आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।
