आगामी होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार.
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिले भर में सघन कार्रवाई.
23 से अधिक प्रकरण दर्ज, 100 लीटर से अधिक देसी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ शराब जब्त.
जशपुर : आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है। डॉ. लाल उमेद सिंह (डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देश पर जिलेभर में सघन छापेमारी करते हुए 23 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में 100 लीटर से अधिक देसी, अंग्रेजी और कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है। पुलिस की इस सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

गत दो दिवस में जशपुर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए 100 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब तथा अवैध रूप से बिक्री हेतु रखी गई देसी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। इस दौरान 23 से अधिक प्रकरण दर्ज कर आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
सिटी कोतवाली जशपुर –
दिनांक 01मार्च 2026 को सिटी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा 07 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 50 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की गई। 07 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।
थाना पत्थलगांव –
थाना पत्थलगांव क्षेत्र में कुल 08 प्रकरणों में सुड़कीपारा, तमता, गोड़ी कला, गाला, बहना टांगर एवं चिडरा पारा, करंगाबहला, बैगा पारा पाकरटोली में छापेमारी कर कुल 54 लीटर कच्ची महुआ शराब व अंग्रेजी शराब जब्त की गई। आरोपी उर्मिला मिंज (48 वर्ष), भानुप्रताप सिंह (35 वर्ष), नान बाई लहरे 30 वर्ष, शिवकुमार मांझी (30 वर्ष), एवं अतुल मिंज (30 वर्ष), सुमित्रा चौहान उम्र 40 वर्ष, कमलसाय लकड़ा उम्र 45 वर्ष,के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(ख) के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी संतोष कुमार बंजारा उम्र 30 वर्ष के पास पुलिस को 35 लीटर कच्ची महुआ शराब मिलने पर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही किया गया है।
थाना दुलदुला –
ग्राम बरपानी में आरोपी बिरसा मुनी साय (50 वर्ष) के पास से बिक्री हेतु अवैध रूप से रखी 04 लीटर बीयर जब्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
थाना बागबहार –
मयूरनाचा निवासी सीता (24 वर्ष) के विरुद्ध घर पर शराब पिलाने के मामले में धारा 36(ग) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 100 एमएल कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
थाना फरसाबहार –
भगोरा तिराहा के पास सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन करते पाए जाने पर राम दास राम (47 वर्ष) निवासी भगोरा के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
थाना बगीचा –
ग्राम महादेवडांड एवं डूमरटोली में दो प्रकरणों में कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर सहोदा सारथी (40 वर्ष) एवं जागेश्वर विश्वकर्मा (40 वर्ष) के विरुद्ध धारा 31(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
कांसाबेल क्षेत्र –
पुलिस के द्वारा कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत ग्राम डबनीपानी में आरोपी विधि कुमार सिदार, उम्र 30 के पास से 04 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(1)(क) के तहत कार्यवाही की गई है।
दोकड़ा क्षेत्र –
ग्राम बासबहार में आरोपी सांझरू साय (50 वर्ष) के पास से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
जशपुर पुलिस की अपील –
जशपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व के दौरान नशे से दूर रहें एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाएं। कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
