ईमलीभाठा बंधवापारा में होली पर्व में बिक्री करने के फिराक में भारी मात्रा में कर रहे थे शराब का परिवहन।
आरोपियों के कब्जे से 141 पाव देशी प्लेन शराब किमती 11280रू. तथा ई रिक्शा किया गया जप्त।
अवैध शराब परिवहन करने वाला 1 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
नाम आरोपी-
01. शेखर गढ़ेवाल पिता रविन्द्र गढ़ेवाल उम्र 21 वर्ष निवासी संतोष पेट्रोल पंप के सामने राधाकृष्ण मंदिर के पीछे छोटी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बिलासपुर : होली त्यौहार के परिप्रेक्ष्य में उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना क्षेत्र में शांति पूर्वक होली पर्व सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार करने वालों पर नजर रखने एवं अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री पंकज पटेल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह द्वारा क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग कर अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर क्षेत्र में भ्रमण करते हुये असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुये मुखबीरों से लगातार सम्पर्क किया जा रहा था कि दिनांक 03.03.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति ईमलीभाठा अटल आवास के पास होली पर्व में अवैध शराब बिक्री करने के लिए बोरी में भरकर ई रिक्शा में लेकर जा रहे हैं, उक्त सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया एक अन्य मौके से फरार हो गया जिससे पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम शेखर गढ़ेवान निवासी छोटी कोनी का बताया एवं भागने वाले व्यक्ति को अपना बड़ा भाई राज गढ़ेवाल बताया, जिसकी विधिवत् पूछताछ कर तलाशी लेने पर बोरी में भरे 141 पाव देशी प्लेन शराब किमती 11280 रू. बरामद हुआ, जिससे शराब एवं ई रिक्शा को विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
