जशपुर में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई: लावा नदी से रेत ले जा रहा ट्रैक्टर जप्त, वाहन मालिक पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

लावा नदी से अवैध रेत परिवहन में संलग्न वाहन जप्त कर की जा रही कार्यवाही

जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर -जशपुर के कुजरी नदी से रेत का अवैध उत्खनन जोरो पर, बिगड़ रहा स्वरूप के संबंध में खनिज विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि तहसील जशपुर क्षेत्र में कुजरी नदी लावा नदी से खनिज रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन की जांच 25 फरवरी 2026 को किया गया।

/1ग्राम कुजरी में रेत परिवहन होना नहीं पाया गया अपितु कुजरी के निकटवर्ती क्षेत्र में लावा नदी से अवैध रेत परिवहन में संलग्न ट्रैक्टर जप्त कर वाहन मालिक महेश्वर सिंह निवासी कोमड़ो तहसील जशपुर पर खान और खनिज विकास एवं विनियमन, अधिनियम 1957, की धारा 21 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। लावा नदी में ग्राम रातामाटी में रेत खदान 02 फरवरी 2024 से 01 फरवरी 2026 तक स्वीकृत रही है, जिसमें आगामी 03 वर्ष की कालावधि के लिये उत्खनिपट्टा स्वीकृति हेतु अनुबंध निष्पादन व पंजीयन कराये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Related posts