जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप : घर में घुसकर डंडों से हमला, बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा—दो आरोपी गिरफ्तार.

दिनांक 06 अप्रैल 2026 को प्रार्थी मांगेलाल गेंडरे निवासी ग्राम गोगिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 05 अप्रैल 2026 को आरोपी रामखिलावन गेंडरे एवं रजनीकांत गेंडरे द्वारा प्रार्थी के घर के अंदर घुसकर बेजा कब्ज़ा हटाए जाने की बात को लेकर प्रार्थी के पिता के साथ लाठी डंडे से मारपीट किया गया तथा उन्हें गंभीर चोट पहुंचाया गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 296,115(2),333,351(2),3(5) बीएनस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। घटना कारित करने के पश्चात दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिनका पता तलाश करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपियों द्वारा ग्राम में उनके द्वारा किए गए कब्जे को हटाए जाने की बात को लेकर प्रार्थी के पिता के साथ डंडे से मारपीट करना स्वीकार किया गया। इस प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।

1. रामखिलावन गेंडरे उम्र 55 निवासी ग्राम गोगिया थाना भाटापारा ग्रामीण.

2. रजनीकांत गेंडरे उम्र 28 साल निवासी ग्राम गोगिया थाना भाटापारा ग्रामीण.  

Related posts