नशे के सौदागरों पर कानून का शिकंजा : ड्रग्स रैकेट का हुआ था पर्दाफाश, 1000 बोतल कफ सिरप के साथ पकड़े गए आरोपियों को 10 साल की सजा, तीनों आरोपी सीधे जेल की सलाखों के पीछे.

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07 फरवरी 2025 को चौकी लटोरी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम तुलसी नाला के पास घेराबंदी कर विकास सिंह राणा पिता विजय सिंह राणा उम्र 30 वर्ष, सूरज सिंह पिता धनेश्वर सिंह उम्र 20 वर्ष व आशीष सिंह उर्फ गोलू पिता गोकुल सिंह उम्र 30 वर्ष तीनों निवासी ग्राम केनाबांध, थाना कोतवाली अम्बिकापुर तथा 1 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा था, जिनके कब्जे से ऑनरेक्स कफ सिरप 1000 नग जप्त कर चौकी लटोरी थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 55/2025 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं मामले के एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। मामले के विवेचक एएसआई अरूण गुप्ता के द्वारा प्रकरण में पुख्ता साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र माननीय विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) न्यायालय सूरजपुर में पेश किया।

Related posts