ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘Guru 777’ एप से सट्टा चला रहा आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार-लैपटॉप-महंगे मोबाइल सहित लाखों की संपत्ति जब्त

ऑनलाइन सट्टा संचालन की सूचना पर छावनी पुलिस द्वारा त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Guru 777 एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जप्त किए गए।

कार्रवाई के दौरान लैपटॉप, दो महंगे मोबाइल एवं प्रयुक्त वाहन सहित लाखों रुपये की संपत्ति जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी इरफान पाशा द्वारा Guru 777 नामक ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बैकुंठ धाम वाटिका गेट के सामने, कैम्प-2 भिलाई में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

विधिवत गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संदिग्ध क्रेटा वाहन क्रमांक CG04MA1235 की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी को रंगे हाथ ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपी का नाम : 1. इरफान पाशा, उम्र 35 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई।

जप्त सामग्री :

1. एक क्रेटा कार कीमत लगभग ₹3,00,000/-

2. एक Dell Inspiron-7405 लैपटॉप कीमत लगभग ₹20,000/-

3. एक iPhone 16 Pro Max मोबाइल कीमत लगभग ₹70,000/-

4. एक स्मार्ट मोबाइल कीमत लगभग ₹80,000/-

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस स्टाफ की त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts