मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बिजली बिल समाधान योजना बनी गरीबों का सहारा! जशपुर के मनोज रजक का ₹3850 का बकाया बिल हुआ जीरो, सिर्फ ₹2000 जमा कर मिली बड़ी राहत

जशपुर के मनोज कुमार रजक को मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का मिला लाभ

मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा इस योजना से लोगों को मिल रही राहत

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिजली बिल भुगतान समाधन योजना के तहत जशपुर नगर के भागलपुर निवासी श्री मनोज कुमार रजक को बिजली बिल में बहुत राहत दी गई है उन्होंने कहा कि उनका बिल 3 हजार 850 था जिसे वह जमा नहीं कर पा रहा था इस योजना के तहत उन्होंने मात्र 2000 जमा कर बिजली बिल को जीरो कर लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से लोगों को बहुत राहत मिल रही है।

Related posts