कुनकुरी में आज क्रिकेट का महासंग्राम : MI की तूफानी जीत से गूंजा KPL, अब PBKS के खिलाफ फाइनल में भिड़ेंगी दो सबसे खतरनाक टीमें, खेल मैदान पर उमड़ेगा रोमांच का जनसैलाब, अब सबकी नजरें सिर्फ फाइनल पर… कौन बनेगा KPL चैप्टर 4 का नया चैंपियन?

कुनकुरी : नगर का खेल मैदान इन दिनों क्रिकेट के जुनून से पूरी तरह सराबोर है। हर चौके पर तालियों की गड़गड़ाहट और हर विकेट पर दर्शकों का शोर यह साबित कर रहा है कि KPL चैप्टर 4 अब केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का सबसे बड़ा क्रिकेट महोत्सव बन चुका है। क्वालिफायर-2 मुकाबले में कुनकुरी इंडियंस (MI) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुनकुरी सुपर किंग्स (CSK) को 27 रनों से हराकर भव्य फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब फाइनल में MI का सामना कुनकुरी किंग्स PBKS से होगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिल रहा है।

खगेश कुमार की विस्फोटक पारी ने पलटा मैच का रुख

क्वालिफायर-2 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुनकुरी इंडियंस MI ने 10 ओवर में 107 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से खगेश कुमार ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 41 रनों की शानदार पारी खेली। उनके आक्रामक शॉट्स ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। टीम के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए CSK के सामने मजबूत लक्ष्य रखा।

CSK की उम्मीदों पर MI के गेंदबाजों ने फेरा पानी

108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुनकुरी सुपर किंग्स CSK की शुरुआत बेहद धीमी रही। MI के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और लगातार विकेट चटकाते रहे। CSK की पूरी टीम 10 ओवर में 80 रन ही बना सकी और मुकाबला 27 रनों से हार गई। MI की अनुशासित गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

अब होगा महामुकाबला – MI vs PBKS

अब KPL चैप्टर 4 का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला 25 जून की रात्रि 8 बजे कुनकुरी खेल मैदान में खेला जाएगा, जहां कुनकुरी इंडियंस MI और कुनकुरी किंग्स PBKS खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और फाइनल को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि यह मुकाबला KPL इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल में से एक साबित होगा।

फाइनल मुकाबले में जुटेंगी कई बड़ी हस्तियां

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष श्री सालिक साय होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह, SDM कुनकुरी श्री नंद जी पांडेय एवं ईशा नर्सिंग होम के डॉ. पी. सी. कुजूर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति द्वारा भव्य फाइनल की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

सद्भावना मैच में कुनकुरी 11 का जलवा

फाइनल से पहले आयोजित सद्भावना मैच में कुनकुरी 11 और जशपुर 11 के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जशपुर 11 ने 10 ओवर में 87 रन बनाए। जवाब में कुनकुरी 11 ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो बने CA बिनीत कुमार जिंदल, जिन्होंने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके और नाबाद 40 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उन्हें “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आयोजन में दिखा शानदार प्रबंधन और खेल भावना

KPL चैप्टर 4 के सफल आयोजन में चेयरमैन CA बिनीत कुमार जिंदल, सचिव महेश त्रिपाठी एवं अध्यक्ष चेतन गुप्ता “चिंटू” की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति सदस्य आशीष सिंह चंकी, विवेक बजाज, प्रकाश राणा, राजा बघवार, लिंकन केरकेट्टा, अर्जू नागेशिया एवं कानम लगातार आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

मैचों में कमेंट्री की जिम्मेदारी सुनील राय, नितीश शर्मा, राहुल बजाज, राकेश सिंह, ओम गुप्ता एवं विनय सांवशी ने निभाई। स्कोरिंग का कार्य सारांश सिंह गन्नू एवं समीम शेख द्वारा किया गया, जबकि अंपायरिंग में आशीष नायक, सुधीर सिन्हा, मयूर गर्ग, अभिषेक झा, अरविंद नांदे एवं अमित नायक ने शानदार भूमिका निभाई।

विजेता टीम पर होगी पुरस्कारों की बारिश

KPL चैप्टर 4 में विजेता टीम को ₹1,00,000, उपविजेता को ₹51,000, तृतीय स्थान पर ₹21,000 एवं चतुर्थ स्थान पर ₹11,000 की पुरस्कार राशि के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही “Man of the Match”, “Orange Cap” और “Man of the Series” जैसे विशेष पुरस्कार भी खिलाड़ियों के उत्साह को दोगुना कर रहे हैं।

Related posts