जशपुर के दिव्यांगजनों के लिए बड़ा अवसर, पद्म पुरस्कार 2027 एवं राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

जशपुर : भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पात्र दिव्यांगजनों से विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु ऑनलाइन नामांकन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि पद्य पुरस्कार 2027 हेतु इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल http://wards.gov.in पर जाकर ऑनलाइन नामांकन आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

इसी प्रकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किए जाने वाले दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 हेतु भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया एवं विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पोर्टल http://wards.gov.in पर उपलब्ध है।

Related posts