वर्दीधारियों के बच्चों ने लहराया परचम : उच्च अंक लाने वाले छात्रों का पुलिस अधिकारियों ने किया भव्य सम्मान, करियर बनाने के बताए बड़े सूत्र, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला.

6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उर्दना रायगढ़ में दिनांक 01 जून 2026 को सेनानी श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वाहिनी के अधिकारी क्रमशः उप सेनानी श्रीमती वर्षा मिश्रा, उप सेनानी श्री अनिल विश्वकर्मा, सहायक सेनानी श्री ब्रजेश तिवारी, सहायक सेनानी श्री सुरेश लकड़ा, सहायक सेनानी श्री एरमन खलखो एवं समस्त स्टॉफ के साथ-साथ वाहिनी के अधिकारी/कर्मचारी जिनके बच्चे हाईस्कूल एवं हायर सेंकेण्डरी में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य एवं कैरियर निर्माण सह सम्मान के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों, पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवाओं तथा अन्य रोजगारोन्मुखी क्षेत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वाहिनी के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी रूचि एवं योग्यता के अनुरूप कैरियर चयन हेतु मार्गदर्शन दिया गया तथा सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक तैयारी, समय प्रबंधन एवं अध्ययन रणनीतियों पर भी प्रकाश डाला गया।

हाईस्कूल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले एपीसी श्री नीलमणी प्रधान की पुत्री कु. तमन्ना प्रधान (91%), आरक्षक श्री राजबल निराला का पुत्र गौरव निराला (87.66%), प्रधान आरक्षक श्री छोटेलाल सूर्यवंशी की पुत्री कु. तमन्ना सुर्यवंशी (87%), आरक्षक श्री समीर सिदार का पुत्र साहिल सिदार (80%) एवं हायर सेकेण्डरी में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रधान आरक्षक श्री मंजीत यादव का पुत्र अभिषेक यादव (93%), ट्रेड आरक्षक श्री ज्ञानसिंह कंवर की पुत्री कु. छाया कंवर (89.60%) को पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भी सहभागिता कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Related posts