केदारपुर नगर निगम पानी टंकी के सामने सोनू डेली निड्स दुकान के संचालक पिता-पुत्र द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री.
आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 03 कि.ग्रा. बाजार भाव 01 लाख 50 हजार रूपये जप्त.
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही.
अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अम्बिकापुर के केदारपुर क्षेत्र में संचालित एक किराना दुकान से अवैध गांजा बिक्री के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को एनडीपीएस एक्ट के विरूद्ध सख्त एवं लगातार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06 जून 2026 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि अम्बिकापुर, केदारपुर नगर निगम पानी टंकी के सामने सोनू डेली निड्स दुकान संचालक शिवम सोनी व नरेश सोनी दोनों मिलकर अपने दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में विधिवत् रूप से कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई, जो सोनू डेली निड्स दुकान पर दो व्यक्ति बैठे मिले, जिनसे नाम-पता पूछने पर गोलमोल जवाब देते हुए अपना नाम शिवम सोनी उर्फ सोनू पिता नरेश सोनी उम्र 28 वर्ष व नरेश सोनी पिता स्व. राम चलितर सोनी उम्र 56 वर्ष, दोनों निवासी सोनू डेली निड्स नगर निगम पानी टंकी के सामने केदारपुर थाना अम्बिकापुर सरगुजा होना बताये। दोनों को गवाहों के समक्ष विधिवत् रूप से नोटिस देकर तलाशी ली गई, जो दुकान में डीप फ्रीजर के पीछे सफेद पीला रंग का विमल पान मसाला कपड़े के झोला के अंदर गांजा मिला, केवल गांजे का वजन करीब 03 कि.ग्रा. होना पाया गया, जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर शीलबंद किया गया। आरोपियों का यह कृत्य अपराध सदर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी/निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक देवनारायण यादव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनुराग वर्मा, महेश कुमार, आशी झा, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक, देवेन्द्र पाठक साइबर सेल से आरक्षक अनुज जायसवाल, आरक्षक अमन पुरी इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
