नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा प्रहार: ग्राहक तलाशते पकड़ा गया गांजा तस्कर, 2.842 किलो गांजा समेत दबोचा गया आरोपी

थाना पुरानी बस्ती पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से लगभग 02.842 किलोग्राम गांजा जप्त।

एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे प्रभावी कार्यवाही के क्रम में डीसीपी पश्चिम जोन श्री संदीप पटेल एडिशनल डीसीपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही हैl 
 दिनांक 14.06.2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भाठागांव रिंग रोड वालफोर्ट गेट के पास अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद कुमार पिता लाखन सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी कोटारी पश्चिम थाना मंझनपुर जिला कौशांबी (उत्तर प्रदेश) बताया। वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से गांजा बरामद हुआ।

बरामद मादक पदार्थ का विधिवत तौल कराया गया, जिसका कुल वजन 02.842 किलोग्राम पाया गया। जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपये आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री से संबंधित कुछ जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

रायपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्यवाही में एसीपी पुरानी बस्ती ,थाना प्रभारी पुरानी बस्ती , थाना पुरानी बस्ती के स्टाफ महत्वपूर्ण योगदान रहा l

Related posts