मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जैविक खेती कार्यशाला में होंगे मुख्य अतिथि
20 जून को कुनकुरी कृषि महाविद्यालय में करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
जशपुर : जिला प्रशासन जशपुर द्वारा जैविक खेती कार्यशाला तथा भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन 20 जून 2026 शनिवार को प्रातः 11 बजे से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी, जिला जशपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, छ.ग. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छ.ग. माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, छ.ग. अत्यावसायी राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बेसरा, छ.ग. राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य अनिता सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशीला साय, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव एवं ग्राम पंचायत रेते सरपंच सरिता तिर्की उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में जशपुर जिले के समस्त सदस्यगण जिला पंचायत, नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं पार्षदगण, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पत्रकारबंधु तथा समस्त जनप्रतिनिधिगण सादर आमंत्रित हैं।
