पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गार्डन के बाहर राहगीरों को चाकू दिखाकर मचा रहा था आतंक, धमका रहा था बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, रतनपुर पुलिस ने पहुंचाया न्यायिक रिमांड पर जेल.

बिलासपुर : रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखनीदेवी मंदिर गार्डन के सामने चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

दिनाँक 19 जून 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि एक बदमाश लखनीदेवी मंदिर के गार्डन के सामने अपने मोटर सायकल में घुमकर आने जाने वालों को धारदार चाकू दिखाकर व लहराकर डरा धमका रहा था। इस सुचना पर वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर विष्णु यादव के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस टीम को लखनीदेवी मंदिर गार्डन के पास घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लहराते लोगों को डराते हुये मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा धारदार चाकू के साथ पकड़कर आरोपी से चाकू व उसके मोटर सायकल को जप्त किया व उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम परसराम सतनामी निवासी नवगॅवा थाना कोनी का होना बताया। उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस प्रकरण की कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक पंचराम रजक, आरक्षक कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान रहा है।

Related posts