पुलिस की त्वरित कार्रवाई : राहगीरों में दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, आरोपी से धारदार हथियार जब्त, मेन रोड पर तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार.

थाना कापू पुलिस ने मेन रोड पर तलवार लहराकर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले युवक के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से एक नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार कल दिनांक 22 जून 2026 के दोपहर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक-3 स्थित अश्वनी किराना दुकान के सामने मेन रोड पर एक युवक धारदार नुकीली तलवार हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

Related posts