बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी : एक ही मंच पर 2000 नौकरियां, लगेगा भर्ती का महाकुंभ, अम्बिकापुर रोजगार मेले में 2000 पदों पर सीधी भर्ती का सुनहरा अवसर.

सरगुजा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 जून 2026 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल अम्बिकापुर में आयोजित किया गया है। उक्त मेले में 11 से अधिक निजी कंपनियों के नियोजक उपस्थित रहेंगे जो 1951 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे।

इस मेले में श्री क्वालिटी सर्विस, वेदांत स्किल, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, आश्रव फाउंडेशन, सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विसेज, एस बी आई लाइफ इंश्योरेन्स, लाइफ इंश्योरेन्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया अम्बिकापुर सरगुजा, या देवी एसोसिएट्स, यूनिक सलूशन प्राइवेट लिमिटेड, वी सी इंस्टिट्यूट और टी वी एस कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों में क्वालिटी इंस्पेक्टर, होटल मेनेजमैंट,  फीटर, सोलर सिस्टम इटोलेशन, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, एच आर एग्जीक्यूटिव, केयर टेकर, हाउस किपिंग स्टाफ, वेबी सीस्टर, मार्केटिंग मैनेजर, ट्रेनिंग ऑफिसर, लेबर, लाइफ मित्र, डेवलपमेंट ऑफिसर, सेल्स मैनेजर, बीमा सखी, इंश्योरेंस एडवाइजर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सर्वेयर, टेली कॉलर, सेल्स मेनेजर, टीम मैनेजर, बिजनेश एसोसिएटर, इलेक्ट्रिशियन, काउंसलर, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेनी प्रोडक्शन और ऑपरेटर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता के अनुसार 8वीं पास, 10वीं पास, 12वीं पास, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आई टी आई, डिप्लोमा और यहां तक कि अनपढ़ अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

Related posts