लॉज में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस रेड से मचा हड़कंप; 3 आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली एवं एसीसी की संयुक्त टीम द्वारा जलाराम लॉज, इंदिरा मार्केट में रेड कार्रवाई कर अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया गया।

रेड के दौरान लॉज से 02 पुरुष एवं 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले तथा लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौके पर उपस्थित मिला।

मौके से लगभग ₹20,000 नगद, 04 मोबाइल फोन एवं 80 कंडोम पैकेट सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई।

प्रकरण में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही जारी है।

दुर्ग : दिनांक 28.06.2026 की शाम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसी की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान लॉज में 02 पुरुष एवं 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला एक व्यक्ति भी उपस्थित मिला। कार्रवाई के दौरान अनैतिक देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, 04 मोबाइल फोन एवं लगभग ₹20,000 नगद जप्त किया गया।

प्रकरण में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटनास्थल :

जलाराम लॉज, इंदिरा मार्केट, थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. विजय गुजराती

2. नारायण देशमुख

3. तमाशा कुमार साहू

जप्त सामग्री :

1. 80 कंडोम पैकेट

2. 04 नग मोबाइल फोन

3. नगद राशि लगभग ₹20,000/-

4. अन्य आपत्तिजनक सामग्री

सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसी की संयुक्त टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय, त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts