यात्रियों की बढ़ती मांग पर रेलवे का फैसला, हटिया–एलटीटी साप्ताहिक समर स्पेशल अब 15 जुलाई तक दौड़ेगी

हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य चल रही समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 08609/08610 हटिया-एलटीटी-हटिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है | यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये इस गाड़ी के परिचालन का विस्तार 15 जुलाई 2026 तक किया गया है ।

 परिचालन में विस्तार होने के बाद गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी समर स्पेशल ट्रेन, हटिया से एलटीटी के लिये प्रत्येक सोमवार को 13 जुलाई 2026 तक चलेगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया समर स्पेशल ट्रेन, एलटीटी से हटिया के लिए प्रत्येक बुधवार को 15 जुलाई 2026 तक चलेगी ।

Related posts