वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 5.189 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
आरोपियों के कब्जे से 5.189 किलोग्राम गांजा कीमती 2,50,000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती 30,000 रुपये सहित कुल 2,80,000 रुपये की सामग्री विधिवत जप्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
दुर्ग : दिनांक 30.06.2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस द्वारा ग्राम मुरमुंदा आम रोड में अवैध वस्तुओं के परिवहन की रोकथाम हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 MG 0156 में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर संदेहियों को रोका गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सन्नी साहू उर्फ माया साहू, उम्र 27 वर्ष तथा त्रिलोचन साहू उर्फ जय प्रकाश, उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम सरोरा, थाना उरला, जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.189 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 209/2026 अंतर्गत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 30.06.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
घटना स्थल :
ग्राम मुरमुंदा आम रोड, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. सन्नी साहू उर्फ माया साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सरोरा, थाना उरला, जिला रायपुर।
2. त्रिलोचन साहू उर्फ जय प्रकाश, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सरोरा, थाना उरला, जिला रायपुर।
जप्त सामग्री :
1. 5.189 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत ₹2,50,000।
2. एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 MG 0156, अनुमानित कीमत ₹30,000।
कुल जप्ती मूल्य : ₹2,80,000।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस एवं यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ जप्त किया।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, ऑनलाइन सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
