सरगुजा पुलिस का बड़ा ऐलान : दुष्कर्म के फरार आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा पाँच हजार रुपये का इनाम, पहचान रहेगी गोपनीय.

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि थाना कोतवाली, जिला-सरगुजा (छ.ग.) के अपराध क्रमांक-504/2026, धारा-65 (1), बी.एन.एस. पाक्सो एक्ट की धारा 4 ,6 के प्रकरण का आरोपी तरूण जायसवाल साकिन भफौली द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर फरार हो गया है, जिसकी पतासाजी/गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया गया किन्तु अभी तक फरार आरोपी के बारे में कोई पता नहीं चला है।

प्रकरण की गंभीरता को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल, (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा की गई है कि जो कोई प्रकरण के उक्त फरार आरोपी के संबंध में ऐसी कोई जानकारी देगा, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हो सके या गिरफ्तार करायेगा अथवा गिरफ्तार करेगा उसे 5,000/- (पाँच हजार रूपये) के ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) का होगा।

पुलिस अधीक्षक, सरगुजा – 94791-93501

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा – 94791-93502

नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर – 94791-93503

पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला-सरगुजा – 94791-93599

Related posts