उरला क्षेत्रांतर्गत स्थित गोदाम से लैपटॉप एवं मोबाईल फोन चोरी करने वाले एक आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल दो गिरफ्तार.
रायपुर : रायपुर पुलिस ने गोदाम में हुई लैपटॉप और मोबाइल चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने एक आरोपी और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार कर चोरी का लैपटॉप बरामद कर लिया। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।
प्रार्थी श्रीयांश सेठिया ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 10.07.2026 की रात्रि उरला क्षेत्रांतर्गत गुमा स्थित अपने गोदाम में टेबल पर लैपटॉप एवं मोबाइल फोन रखकर गोदाम को बंद कर अपने घर चला गया था। दिनांक 11.07.2026 की सुबह जब वह गोदाम पहुँचा, तो देखा कि टेबल पर रखा लैपटॉप एवं मोबाइल फोन नहीं था। कोई अज्ञात चोर गोडाउन के अन्दर प्रवेश कर प्रार्थी का लैपटाप एवं मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 315/26 धारा 331(3), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की गई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घटना-स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया तथा मुखबिर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण किया गया।
हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्रित कर उनकी तस्दीक की गई तथा अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए गए। इसी दौरान बीरगांव, उरला निवासी परमेश्वर उर्फ परमेश कुमार मरकाम के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। जिस पर उसकी पतासाजी कर उसे पकड़ कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में संलिप्त एक अन्य विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया।
आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की लैपटॉप कीमत लगभग 20,000/- रूपये जप्त कर दोनों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घटना में संलिप्त तीनों पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना उरला से निरुद्ध रह चुके हैं।
गिरफ्तार –
01. परमेश्वर उर्फ परमेश कुमार मरकाम पिता बलदेव मरकाम उम्र 18 साल निवासी दुर्गा नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।
02. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।
