मुख्यमंत्री निवास बगिया में शान से लहराया तिरंगा : श्रीमती कौशल्या साय ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान की गूंज से देशभक्ति के रंग में डूबा पूरा परिसर, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देश-भक्ति का जोश.

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के वातावरण के बीच ध्वजारोहण किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की। ध्वजारोहण के अवसर पर तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Related posts