छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 37 इंजीनियरों के तबादले से हड़कंप, EE-AE की बदली जिम्मेदारी—ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने सरकार का बड़ा दांव…देखें किसे कहाँ मिली पदस्थापना…!

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 कार्यपालन व सहायक अभियंताओं के तबादले

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ व गतिमान बनाने के उद्देश्य से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 37 कार्यपालन अभियंताओं (EE) और सहायक अभियंताओं (AE) के प्रभार एवं पदस्थापना में बदलाव करते हुए नवीन पदस्थापनाएं दी गई हैं।

राज्य शासन के इस तबादला आदेश को माननीय मुख्यमंत्री के अनुमोदन के उपरांत तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विकास कार्यों में तेजी लाने की कवायद

ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए यह बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts