रेलवे का बड़ा अपग्रेड! पोरबंदर की चार एक्सप्रेस ट्रेनों से हटेंगे पुराने कोच, LHB कोच से बदलेगा सफर का अनुभव, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुरक्षा और सुविधा

पोरबंदर–शालीमार-पोरबंदर एवं पोरबंदर–सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस आधुनिक एलएचबी कोच से होंगी संचालित।

यात्रियों को मिलेगी अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं बेहतर यात्रा सुविधा ।

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पारंपरिक कोचों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक एवं सुरक्षित एलएचबी कोचों में बदला जा रहा है। एलएचबी कोच यात्रियों को बेहतर सवारी गुणवत्ता के साथ अधिक आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं।

गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर–शालीमार एक्सप्रेस में 21 अक्टूबर 2026 से तथा गाड़ी संख्या 12906 शालीमार–पोरबंदर एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर 2026 से पारंपरिक कोचों के स्थान पर आधुनिक एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12949 पोरबंदर–सांतरागाछी एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर 2026 से तथा गाड़ी संख्या 12950 सांतरागाछी–पोरबंदर एक्सप्रेस में 25 अक्टूबर 2026 से आधुनिक एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से निर्मित होते हैं और पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं। इन कोचों में आधुनिक तकनीक एवं उन्नत सुरक्षा प्रणालियों का समावेश किया गया है। एलएचबी कोचों के उपयोग से बेहतर सुरक्षा एवं आधुनिक ब्रेकिंग प्रणाली तथा बेहतर सवारी गुणवत्ता सुनिश्चित होती है जिससे यात्रियों को और अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा ।

Related posts