CRIME NEWS : नशे का बड़ा सौदा होने से पहले पुलिस ने मारी रेड ! टाटीबंध चौक पर हेरोइन/चिट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल और तौल मशीन समेत ₹1.50 लाख की संपत्ति जब्त.

श्री रोबिनसन गुड़िया, पुलिस उपायुक्त, पश्चिम रायपुर, श्री राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पश्चिम रायपुर एवं श्री देवांश सिंह राठौर, सहायक पुलिस आयुक्त, पुरानी बस्ती रायपुर के संयुक्त मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना आमानाका पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार दिनांक 27.08.2026 को थाना आमानाका पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि टाटीबंध चौक के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोइन/चिट्टा की बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम घनश्याम कौशिक उर्फ गड्डू, पिता परदेशी कौशिक, उम्र 39 वर्ष, निवासी मटिया तालाब दुर्गा मंदिर के पास, टाटीबंध, थाना आमानाका, जिला रायपुर बताया।

आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.59 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, अनुमानित कीमत ₹1,05,900/- बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से हीरो पैशन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-AC-1668, कीमत लगभग ₹30,000/-, एक ONEPLUS स्मार्टफोन एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जब्त की गई।

जब्ती का विवरण – हेरोइन/चिट्टा – 10.59 ग्राम, कीमत लगभग ₹1,05,900/- , हीरो पैशन मोटरसाइकिल – CG-07-AC-1668, कीमत लगभग ₹30,000/- , ONEPLUS स्मार्टफोन – 01 नग, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन – 01 नग, कुल जब्ती कीमत – लगभग ₹1,50,900/-.

गिरफ्तार आरोपी – घनश्याम कौशिक उर्फ गड्डू पिता – परदेशी कौशिक उम्र – 39 वर्ष निवासी – मटिया तालाब दुर्गा मंदिर के पास, टाटीबंध, थाना आमानाका, जिला रायपुर (छ.ग.).

Related posts