अंबुजा सीमेंट प्लांट में कॉपर केबल चोरी का खुलासा! पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 शातिर आरोपियों को दबोचा, ₹25 हजार का केबल और कटर बरामद

अंबुजा सीमेंट प्लांट परिसर से कॉपर केबल वायर चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दबोचा गया

आरोपियों के कब्जे से 25½ फीट कॉपर केबल वायर (कीमती ₹25,000) एवं कटिंग ब्लेड जप्त

आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही

​पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस द्वारा सीमेंट प्लांट परिसर से कॉपर केबल वायर चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

​ बलौदाबाजार-भाटापारा : दिनांक 31.08.2026 को प्रार्थी राजेश कुमार पांडे (उम्र 65 वर्ष, निवासी कृष्णायन कॉलोनी बलौदाबाजार) द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रवान स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट परिसर में रखे 9-10 मीटर कॉपर केबल वायर (कीमती लगभग ₹25,000) को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 738/2026, धारा 303(2) बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

​पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:- प्रकरण में विवेचना के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर संदेही टिकेश्वर वर्मा एवं लक्की वर्मा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी टिकेश्वर वर्मा के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से 25½ फीट लंबा कॉपर केबल वायर (कीमती ₹25,000) एवं केबल काटने में प्रयुक्त 01 नग कटर ब्लेड विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. ​टिकेश्वर वर्मा पिता धनीराम वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रवान, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार

2. ​लक्की वर्मा पिता रवि प्रसाद वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, ग्राम रवान, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार

Related posts