हथियारबाजों पर पुलिस का शिकंजा! अलग-अलग जगहों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, दोनों हथियार जब्त

सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई — सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

कुर्मी भवन के सामने कोसानगर एवं डेरा बस्ती फरीद नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा तथा उनके कब्जे से धारदार लोहे के हथियार बरामद किए।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर आयुध अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

दिनांक 02.09.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग : दिनांक 02.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुर्मी भवन के सामने, कोसानगर में एक व्यक्ति धारदार लोहे का हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ईरजाद कुरैशी, उम्र 33 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, शासकीय स्कूल के पास, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया।

इसी प्रकार दूसरी सूचना पर डेरा बस्ती, फरीद नगर के पास, सुपेला में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर आरोपी द्वारा हथियार झाड़ी में फेंक दिया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया। आरोपी ने अपना नाम बजरंग गायकवाड, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजीव किराना स्टोर के पास, न्यू कृष्णा नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया।

दोनों मामलों में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

दोनों आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घटना स्थल

1. कुर्मी भवन के सामने, कोसानगर, सुपेला, जिला दुर्ग।

2. डेरा बस्ती, फरीद नगर के पास, सुपेला, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1. ईरजाद कुरैशी, उम्र 33 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, शासकीय स्कूल के पास, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

2. बजरंग गायकवाड, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजीव किराना स्टोर के पास, न्यू कृष्णा नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. 01 नग लोहे का धारदार हथियार।

2. 01 नग लोहे का धारदार हथियार।

अपराध क्रमांक :

– अपराध क्रमांक 1288/2026, धारा 25, 27 आयुध अधिनियम।

– अपराध क्रमांक 1289/2026, धारा 25, 27 आयुध अधिनियम।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, पीएसआई अक्षय साहु, विजेन्द्र डहरिया, आरक्षक हेमलाल वर्मा, कीशोर भगत, मिथलेश साहु, प्रदीप सिंह एवं निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने या लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts