नॉर्थ जोन पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी
आबकारी एक्ट के तहत 01 आरोपी पर कार्रवाई, 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई एवं 01 स्थाई वारंट की तामिली
रायपुर : आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई के अनुक्रम में नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा थाना खम्हारडीह, थाना उरला, थाना पंडरी, थाना गुढ़ियारी एवं थाना खमतराई क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के नेतृत्व में तथा एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा एवं एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संबंधित थाना पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
थाना उरला द्वारा अपराध क्रमांक 430/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मयंक ठाकुर पिता तोरण सिंह उम्र 23 वर्ष, निवासी त्रिमूर्ति चौक उरला के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपी के कब्जे से 30 पाव शेरा देशी मसाला शराब जप्त की गई।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना खम्हारडीह द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 01 व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
थाना उरला द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 02 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
थाना पंडरी द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 03 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
थाना गुढ़ियारी द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 03 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
थाना खमतराई द्वारा धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 02 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इस प्रकार नॉर्थ जोन में कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
स्थाई वारंट की तामिली
थाना उरला द्वारा 01 स्थाई वारंट की तामिली करते हुए आरोपी संजू बंजारे पिता रामकुमार बंजारे उम्र 21 वर्ष, निवासी हीरा नगर अछोली को गिरफ्तार किया गया।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
