साइबर ठगों पर सरगुजा पुलिस का जागरूकता वार! CA एसोसिएशन को दिए ठगी से बचने के खास टिप्स, डिजिटल अरेस्ट से निवेश फ्रॉड तक समझाए साइबर अपराध के तरीके

“साइबर जागृति अभियान” के तहत सरगुजा पुलिस ने सीए एसोसिएशन कों साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक,नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर ने दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स।।•

सीए एसोसिएशन ने कार्यक्रम में जागरूकता शिविर आयोजित करने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा का जताया आभार, समाज के प्रत्येक वर्ग कों साइबर फ़्रॉड से सुरक्षित रहने सरगुजा पुलिस प्रतिबद्ध।

अम्बिकापुर : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों कों जागरूक करने “साइबर जागृति अभियान”  के तहत प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, इसी कड़ी में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा पुलिस द्वारा विशेष साइबर जागरूकता शिविर के तहत व्याख्यान दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स को आधुनिक साइबर ठगी के तरीकों से अवगत कराना और उन्हें सुरक्षित रखना था। साइबर सुरक्षा से सम्बंधित ज्ञानवर्धक पहल के लिए सीए एसोसिएशन सरगुजा द्वारा डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल से भेंट कर आयोजित कार्यक्रम हेतु आभार प्रकट किया गया, एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस विभाग की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल प्रोफेशनल्स बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने सम्मान के लिए सीए एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरगुजा पुलिस समाज के हर वर्ग को साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सीए एसोसिएशन के सदस्यों ने सरगुजा पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि वे स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने क्लाइंट्स और आम जनता को भी इसके प्रति सचेत करेंगे।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल ने सीए एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में वित्तीय लेनदेन पूरी तरह ऑनलाइन हो चुका है, जिसके कारण साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। सीए समाज के एक बेहद महत्वपूर्ण वर्ग हैं, जिनके पास बड़े व्यवसायों और नागरिकों का वित्तीय डेटा होता है। इसलिए उनका साइबर रूप से सुरक्षित और जागरूक होना बेहद अनिवार्य है।

कार्यशाला में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई:-

वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव:- फिशिंग लिंक्स, फर्जी ई-मेल और स्पूफिंग कॉल्स के जरिए होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें।

डेटा सुरक्षा:- क्लाइंट्स के संवेदनशील वित्तीय डेटा और पासवर्ड को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत सुरक्षा मानकों (जैसे टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) का उपयोग करना।

आधुनिक साइबर ट्रेंड्स:- वर्तमान में चल रहे इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और लोन ऐप स्कैम के तौर-तरीकों की केस स्टडीज के माध्यम से समझाइश।

त्वरित सहायता:- साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया।

इस दौरान साइबर एक्सपर्ट आरक्षक अनुज जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों कों तकनिकी संसाधनों के समुचित एवं सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी गई एवं बारिकी से साइबर अपराध पर नियंत्रण करने के उपाए बताये गए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सीए एच.एस. जायसवाल, संयोजक धीरज अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य, जिले के समस्त सीए गण, नवाबिहान टीम की ओर से अजय तिवारी, मंगल पाण्डेय एवं उप निरीक्षक अभय तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक अनुज जायसवाल, राहुल केरकेट्टा मौजूद रहे।

Related posts