घाट कटिंग से टूटा उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता! महीनों से आवागमन की खबर पर PWD का जवाब—कटिंग जारी, लोगों के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग

जशपुर-आस्ता-कुसमी मार्ग पर पुल-पुलिया चौड़ीकरण एवं घाट कटिंग का कार्य प्रगति पर

घाट कटिंग कार्य के दौरान सी.सी. रोड प्रभावित, आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई

जशपुर : “घाट कटिंग से उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच मार्ग कटा, कई माह से आवागमन बंद” शीर्षक से प्रकाशित खबर के संबंध में लोक निर्माण विभाग, जशपुर के कार्यपालन अभियंता ने स्पष्टीकरण जारी किया है।।कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जशपुर-आस्ता-कुसमी मार्ग पर सी.आर.एफ. योजनांतर्गत पुल-पुलिया चौड़ीकरण एवं घाट कटिंग का कार्य प्रगति पर है। मार्ग के कि.मी. 41/2 एवं कि.मी. 41/4 में लगभग 125 मीटर घाट कटिंग का कार्य किया गया है।

 घाट कटिंग के बाद संबंधित क्षेत्र में जी.एस.बी. कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कि.मी. 41/4 में बहेरना मुख्य मार्ग से उप स्वास्थ्य केन्द्र बहेरना तक सी.सी. रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत कराया गया है। घाट कटिंग कार्य के दौरान सी.सी. रोड का कुछ हिस्सा कटिंग क्षेत्र में आने के कारण प्रभावित हुआ है। विभाग द्वारा आम लोगों के आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दी गई है।

Related posts