विकास कार्यों में लापरवाही पर गिरेगी गाज! जिला पंचायत सीईओ ने टेमरी, बनारसी और माना बस्ती में लिया जायजा, सचिवों को सख्त चेतावनी

जिला पंचायत सीईओ ने टेमरी, बनारसी एवं माना बस्ती में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर : जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन द्वारा आज ग्राम पंचायत टेमरी, बनारसी एवं माना बस्ती में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिका शौचालय, एफएसटीपी (FSTP), आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने सरपंच एवं सचिवों को सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यों की पूर्णता में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार सचिवों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की सतत निगरानी करते हुए गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

Related posts