महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।
योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू खर्चों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।
जशपुर की रहने वाली श्रीमती मेरा सिंह बताती हैं कि पति और बच्चों के न होने के बावजूद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं का अपने परिवार की तरह ध्यान रख रहे हैं। महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर माह मिलने वाली 1 हजार रुपये की सहायता राशि से वे अपने घर-खर्च और आवश्यक जरूरतों को पूरा करती हैं।
मेरा सिंह कहती हैं, “आज मैं अपने पैरों पर खड़ी हूं और अपनी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हूं। महतारी वंदन योजना से मुझे आर्थिक सहारा मिला है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
