नाटक के मंच से लोकतंत्र की पाठशाला, डोड़काचौरा ELC क्लब ने मतदाताओं को किया जागरूक; बिना लालच, निर्भीक और स्वतंत्र मतदान का लिया संकल्प

नुक्कड़ नाटक के द्वारा दिया मतदान का संदेश : अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर डोड़काचौरा में ईएलसी क्लब ने दिलाई निष्पक्ष मतदान की शपथ

जशपुर :15 सितम्बर को प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा जशपुरनगर में मतदाता साक्षरता क्लब ईएलसी के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया।

ईएलसी के सदस्यों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाते हुए नाटक का मंचन किया। नुक्कड़ नाटक के द्वारा यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र में एक-एक मत का महत्व है और प्रत्येक मत का महत्व बराबर है। प्रत्येक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। मतदाताओं को बिना किसी लालच के निर्भीक होकर अपना मतदान अवश्य करना चाहिए।

नाटक के अंतिम सोपान में ईएलसी के सदस्यों द्वारा सभी दर्शकों को लोभ रहित, निष्पक्ष, स्वतन्त्र और निर्भीक मतदान करने की शपथ दिलवाई गई। उन्होंने अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री खान वक्कारुज्जमां खां, ईएलसी की नोडल श्रीमती प्रेमशीला किस्पोट्टा, कोऑर्डिनेटर श्रीमती निशा पांडेय सहित ईएलसी के सभी सदस्यों और विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related posts