शादी का झांसा देकर नाबालिक को भगाकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना चाम्पा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी को 24 के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर चांपा : प्रार्थीया ने 16.09.2026 को थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिक लड़की घर में अकेली थी इसी बीच उसका भाई खाना खाने आया तो उसे देखकर भाग गया लड़की से पूछताछ कर डांटने से बुलाकर कर ला रही हूँ कहकर निकली जो वापस नहीं आयी प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 491/26 धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई।
विवेचना दौरान पता चला की आरोपी दीपक यादव अपह्रता को भाठिया बंगला जहाँ वह काम करता हैँ लेकर रखा था और पीड़िता को मै तुमसे प्यार करता हूँ और शादी करूँगा कहकर रात्रि में जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी दीपक यादव उम्र 25 वर्ष निवासी किकिरदा थाना बिर्रा
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे, PSI रुकसाना बानो, ASI बी0पी0 खांडेकर एवं थाना चाम्पा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
