त्योहारी सीजन से पहले नॉर्थ जोन पुलिस का शिकंजा, अवैध शराब पर 2 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई; 14 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई से बढ़ी निगरानी

त्योहारी सीजन के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई

आबकारी एक्ट के तहत 02 आरोपियों पर कार्रवाई एवं 14 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर : आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग, निगरानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पंडरी, थाना उरला, थाना खम्हारडीह एवं थाना खमतराई क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की गई।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

थाना उरला क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचते हुए पाए जाने पर मिलन साहू, पिता शिव कुमार साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, शुक्रवारी बाजार, बिरगांव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 471/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त एक अन्य प्रकरण में भी धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस प्रकार 02 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना उरला में 01, थाना पंडरी में 01, थाना खम्हारडीह में 02 तथा थाना खमतराई में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों सहित आज नॉर्थ जोन में कुल 14 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। संबंधित व्यक्तियों को सक्षम कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु नियमानुसार कार्रवाई की गई।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग की जा रही है। अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts