ठेले की आड़ में चल रहा था शराब का खेल! भाटापारा के महासती वार्ड में पुलिस की घेराबंदी, शराब कोचिया गिरफ्तार; ₹4,300 की 7.740 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

आरोपी को महासती वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

आरोपी से ₹4300 कीमत मूल्य का 7.740 बल्क लीटर देशी मसाला शराब किया गया जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 18.09.2026 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा महासती वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर अपने ठेला में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से कुल ₹4300 कीमत मूल्य का 7.740 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध क्र. 288/2026 पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपी- टिकेश्वर उर्फ गोलू गेंडरे उम्र 33 वर्ष निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Related posts