हिंदी लेखन को मिला बढ़ावा, बिलासपुर मंडल में निबंध एवं टिप्पण-प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित विभिन्न विभागों के 37 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत बिलासपुर मंडल में हिंदी निबंध एवं हिंदी हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप  लेखन प्रतियोगिता का आयोजन ।

बिलासपुर : बिलासपुर मंडल में 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक के कुशल नेतृत्व एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी के मार्गदर्शन में इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच राजभाषा के प्रचार एवं प्रसार हेतु राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

राजभाषा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 18.09.2026 को पूर्वाह्न में कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता एवं  अपराह्न में हिंदी  टिप्पण एवं प्रारूप  लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों में कार्यरत क्रमशः 21 एवं 16 कर्मचारियों ने भाग लिया । हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने निर्धारित विषयों पर निबंध  लिख कर अपनी लेखन  कौशल का परिचय दिया ।

हिंदी टिप्पण एवं प्रारुप लेखन प्रतियोगिता में कर्मचारियों से हिंदी शब्दों के अंग्रेजी पर्याय, अंग्रेजी शब्दों के हिंदी पर्याय, अंग्रेज़ी वाक्यांशों के हिंदी, हिंदी वाक्यांशों के अंग्रेजी, कार्यालय आदेश, नोटिंग, संक्षेपण, अशुद्ध वर्तनी को शुद्ध वर्तनी एवं राजभाषा नीति से संबंधित प्रश्न पूछे गए । कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई ।

Related posts