बाढ़ के बीच फंसी जिंदगी, बैल खोलने गए ग्रामीण की सांसें अटकीं; पुलिस और नगर सेना की टीम ने साहसिक रेस्क्यू कर बचाई जान

बाढ़ में फंसे ग्रामीण की तत्परता से बचाई जान

नगर सेना की बाढ़ बचाव टीम एवं धौड़ाई पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ग्रामीण को सुरक्षित बाहर निकाला

नारायणपुर : थाना धौड़ाई क्षेत्रांतर्गत ग्राम तारागांव में नदी किनारे बंधे बैल को खोलने गए ग्रामीण के बाढ़ के पानी में फंस जाने की सूचना प्राप्त हुई।

ग्राम तारागांव निवासी गोपी पटेल, पिता राम पटेल, उम्र लगभग 50 वर्ष, बैल को खोलने के दौरान अचानक बढ़े बाढ़ के पानी के बीच फंस गए।

सूचना मिलते ही नगर सेना की बाढ़ बचाव टीम एवं थाना धौड़ाई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

एसडीओपी छोटेडोंगर मनोज मंडावी एवं जिला सेनानी नगर सेना मनोहर लाल चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी धौड़ाई पीयूष कटियार के नेतृत्व me टीम ने साहस और तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए बाढ़ के बीच फंसे गोपी पटेल को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

समय पर की गई त्वरित कार्रवाई से ग्रामीण की जान बचाई जा सकी। बाढ़ एवं आपदा जैसी परिस्थितियों में नारायणपुर पुलिस एवं नगर सेना की टीमें नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार तत्पर हैं।

Related posts