सरेआम धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराना पड़ा भारी, खुर्सीपार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 3 आरोपी गिरफ्तार, अपचारी बालक भी अभिरक्षा में

डबरा पारा चौक में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 अपचारी बालक सहित 04 धारदार हथियार बरामद

खुर्सीपार क्षेत्र के डबरा पारा चौक में धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों एवं राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की।

मौके से 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा एक अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से कुल 04 धारदार हथियार बरामद किए गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर दहशत फैलाने एवं लोगों को भयभीत करने की गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई गई।

आरोपियों के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 435/2026, 436/2026 एवं 437/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया।

दुर्ग : दिनांक 25.09.2026 को खुर्सीपार क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों एवं राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई की।

दिनांक 25.09.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक डबरा पारा चौक, न्यू खुर्सीपार क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों एवं राहगीरों को डराकर क्षेत्र में दहशत का वातावरण उत्पन्न कर रहे हैं। सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और संदेहियों को पकड़ा गया।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए गए। आरोपियों का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाए जाने पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 435/2026, 436/2026 एवं 437/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्परता से वैधानिक कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया। एक अपचारी बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों एवं राहगीरों को भयभीत करते हुए क्षेत्र में दहशत उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और हथियार बरामद किए।

घटना का कारण

क्षेत्र में दहशत एवं भय का वातावरण उत्पन्न करने तथा लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूमना।

घटना स्थल

डबरा पारा चौक, न्यू खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार क्षेत्र, भिलाई, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम

1. शेख समीर, उम्र 19 वर्ष, निवासी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

2. देवराज साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी पडडा प्राइम के पीछे, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

3. नरसिंह कुर्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी पडडा प्राइम के पीछे, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

4. 01 अपचारी बालक।

जप्त सामग्री

1. 04 नग धारदार हथियार।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट एवं हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर घूमने, लोगों को डराने-धमकाने अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि किए जाने की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों की सूचना समय पर मिलने से पुलिस द्वारा त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

Related posts