जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में सक्रिय रूप से घूम रहे 02 आदतन बदमाशों एवं गुंडा तत्वों पर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की कड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत निष्कासित किए गए दोनों आरोपियों को थाना पलारी एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 14,15 छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर की गई कडी कार्यवाही
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर नकेल कसने तथा जिला बदर आदेशों का सख्ती से पालन कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पलारी एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर क्षेत्र में प्रवेश कर घूमने वाले दो अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
प्रकरण क्र. 01 (आरोपी शिवम वर्मा उर्फ कथरी):
अपराध क्र.: 412/2026, धारा 14,15 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990।
घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण: दिनांक 15.10.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि गुंडा बदमाश शिवम वर्मा उर्फ कथरी को जिला दंडाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा दिनांक 02.09.2026 को राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3, 5(ख) के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिला व समीपवर्ती जिलों (बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, शक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़) की सीमाओं से 1 वर्ष की समयावधि के लिए जिला बदर किया गया था। जिला बदर आदेश प्रभावी होने के बावजूद आरोपी द्वारा आदेश का उल्लंघन कर वार्ड क्र. 12 पलारी क्षेत्र में विचरण किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई तथा वैध अनुमति नहीं पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 15.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण क्र. 02 (आरोपी विक्की राजा सोनवानी):
अपराध क्र.: 413/2026, धारा 14, 15 छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990।
घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण: दिनांक 15.10.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आदतन गुंडा बदमाश विक्की राजा सोनवानी को जिला दंडाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा दिनांक 05.02.2026 को राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3, 5(ख) के तहत 1 वर्ष के लिए जिला बदर किया गया था।
आरोपी द्वारा 1 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के पूर्व ही जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए ग्राम अमेरा, थाना पलारी क्षेत्र में प्रवेश कर घूम रहा था। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर तस्दीक कर आरोपी को दिनांक 15.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की कार्यवाही- दोनों ही प्रकरणों में आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर थाना पलारी में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की इस प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
आरोपियों के नाम
1. शिवम वर्मा उर्फ कथरी पिता स्व. हेमलवाल वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 12 पलारी थाना पलारी
2. विक्की राजा सोनवानी पिता धरम सोनवानी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम अमेरा, थाना पलारी
