₹2 लाख के कॉपर केबल चोरीकांड में चौंकाने वाला खुलासा! चोरी का माल जलाकर बेचा कबाड़ी को, पैसों से खरीदी बाइक… सीपत पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गिरोह!

सीपत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी एनटीपीसी सीपत से कापर केबल वायर चोरी का पर्दाफास

आरोपियों से चोरी में गये शत प्रतिशत माल को किया गया बरामद

बिलासपुर : प्रार्थी अरूण कुमार सिन्घा पिता स्व नित्य गौर सिन्घा उम्र 64 साल निवासी बकसारा थाना बिघाडेन जिला हावडा पश्चिम बंगाल हाल मुकाम एनटीपीसी टाउनशीप क्वाटर नम्बर डी 25 थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.) ने दिनांक 16.10.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ब्रिज एण्ड रूफ (कम्पनी) इंडिया लिमिटेड, एनटीपीसी सीपत में काम करता हैं उज्जवल नगर एनटीपीसी सीपत टाउनशीप जलाशय 1-बी में 26 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर लगाने का काम चल रहा है जिसके साईड आंफिस में 6 एमएम कापर केबल वायर का 100 ड्रम रखा था। प्रार्थी और शक्ति कुमार सूर्यवंशी के द्वारा साईड को चेक करने पर 12 ड्रम कापर केबल वायर नही था। 12 ड्रम कापर केबल वायर को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा चोरी एवं संपत्ति सम्बधित अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी व शत प्रतिशत मशरूका बरामद करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में

थाना प्रभारी सीपत द्वारा चोरी की घटना को गंभिरता पूर्वक लेकर तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर थाना से टीम रवाना किया गया, मुखबिर सूचना पर संदेही/आरोपी राजकुमार देवार उर्फ अकडी को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि, दिनांक 05-08-09/10/2026 को रात्रि में कंपनी के आफिस में दिवाल फांद कर अपने साथीयों देवी लाल, उमाशंकर, चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी, चतुर राम खरे, अनिल कुमार सूर्यवंशी, चंद्रहास सूर्यवंशी सभी मिलकर चोरी किये हैं तथा चोरी किये कापर वायर ड्रम को चंद्रहास सूर्यवंशी के ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 10 सीडी 7142 में लोडकर प्रगति नगर खंडहर अस्पताल के अंदर जलाकर चंद्रहास के आटो मे भरकर नवाडीह के कबाडी नंद कुमार साहू के पास 2 क्विंटल 11 किलोग्राम कापर केबल वायर को जुमला कीमती 2,00,106 रूपयें में बेचना उक्त रकम को आपस में बांटना बताया। इसी रकम से एक नया मोटर सायकल हीरो एक्ट्रीम खरिदना बताये। जो आरोपियो के निशानदेही पर 2 क्विंटल 11 किलोग्राम कापर केबल वायर, सोल्ड मोटर सायकल हीरो एक्ट्रीम, नगद 15,500 रूपये और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 10 सीडी 7142 को बरामद कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

बरामद संपत्ति –

(1) ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 10 सीडी 7142,

(2) सोल्ड मोटर सायकल हीरो एक्ट्रीम

( 3) 2 क्विंटल 11 किलोग्राम कापर केबल वायर

गिरफ्तार आरोपी गण –

1. राजकुमार देवार उर्फ अकडी पिता स्व माखन देवार उम्र 40 साल निवासी ग्राम सीपत प्रगति नगर थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0।

2. देवी लाल देवार पिता स्व. शंकर लाल देवार उम्र 40 साल निवासी ग्राम सीपत प्रगति नगर 

3. उमाशंकर सूर्यवंशी पिता स्व लतेल राम सूर्यवंशी उम्र 36 साल निवासी नरगोडा आवास पारा

4. चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी पिता माखन लाल सूर्यवंशी उम्र 20 साल निवासी सीपत प्रगति नगर थाना सीपत

5. चतुर राम खरे पिता स्व मालिक राम खरे उम्र 45 साल निवासी सीपत प्रगति नगर थाना सीपत

6. अनिल कुमार सूर्यवंशी पिता लाला राम सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी ग्राम नरगोडा आवास पारा

7. चंद्रहास सूर्यवंशी पिता मुन्ना लाल सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी ग्राम सीपत प्रगति नगर

8. नंद कुमार साहू पिता स्व सीताराम साहू उम्र 45 साल निवासी ग्राम झलमला थाना सीपत।

Related posts