नेशनल हाईवे-53 पर दुर्ग पुलिस की मुस्तैदी, 46 घायलों को गोल्डन आवर्स में पहुंचाया अस्पताल; 2,683 वाहन और 3,256 मवेशी सड़क से हटाए, जाम पर भी त्वरित कार्रवाई

“नेशनल हाईवे 53 में  हाइवे पेट्रोलिंग की सतत निगरानी से सड़क में घायलों को गोल्डन आवर्स में हॉस्पिटल पहुंचाने, अवैध पार्किंग से सड़क से हटाना, जाम की इस्थिति होने पर मार्ग क्लियर करवाना और मवेशियों को सुरक्षित हटाया जा रहा है ।”

वर्ष 2026 में नेशनल हाईवे में 46 सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराने में मदद की गई।

सड़क पर अवैध रूप से खड़े 2,683 वाहनों को हटाकर यातायात सुगम बनाया गया।

सड़क पर विचरण कर रहे 3,256 मवेशियों को हटाया गया, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिली।

नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का कार्य किया जा रहा है।

दुर्ग : उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत कुम्हारी टोल प्लाजा से खपरी नाला बाईपास मार्ग तक हाइवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा नियमित पेट्रोलिंग कर मार्ग की निगरानी की जा रही है।

हाइवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को दुर्घटना के बाद उपचार के लिए महत्वपूर्ण गोल्डन आवर्स के दौरान तत्काल अस्पताल पहुंचाने, सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने, मार्ग पर विचरण कर रहे मवेशियों को सुरक्षित हटाने तथा जाम की स्थिति निर्मित होने पर तत्काल यातायात बहाल कराने का कार्य किया जा रहा है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इस , वर्ष 2026 में विगत 09 माह के दौरान हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने 46 सड़क दुर्घटना घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया है। इसके अतिरिक्त सड़क पर अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित करने वाले 2,683 वाहनों को हटाया गया तथा सड़क पर विचरण कर रहे 3,256 मवेशियों को हटाने की कार्रवाई की गई है।

हाइवे पेट्रोलिंग का उद्देश्य केवल यातायात व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना, वाहन चालकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना तथा दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना भी है।

यातायात पुलिस दुर्ग की अपील:- नेशनल हाईवे पर वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें, सड़क पर मवेशियों को खुला न छोड़ें तथा दुर्घटना या जाम की स्थिति में पुलिस एवं हाइवे पेट्रोलिंग टीम का सहयोग करें। सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Related posts